हिन्दी Subject (भाग-IV)

⏱️ --:--
Question 1 / 60
'मेघ आए' कविता में सर्वेश्वर दयाल सक्सेना मेघों के आने की तुलना किससे करते हैं?
A
मयूर से
B
पर्वत-शृंखला से
C
पाहुन से
D
कोयल की कूक से
निम्नलिखित में से कौन-सी रचनाएँ छायावाद की नहीं हैं? (a) पल्लव (b) वाणी (c) परिमल (d) शंख ध्वनि
A
(a) और (b)
B
(b) और (c)
C
(b) और (d)
D
(a) और (d)
'चाँद से थोड़ी-सी गप्पें' कविता में लड़की ने चाँद के घटने-बढ़ने का क्या कारण बताया है?
A
डर
B
बीमारी
C
पृथ्वी की परिक्रमा
D
चंचल स्वभाव
'नौकर' निबंध किस व्यक्ति को लेकर लिखा गया है?
A
रवीन्द्रनाथ टैगोर
B
महात्मा गाँधी
C
जवाहरलाल नेहरू
D
लालबहादुर शास्त्री
विश्व साहित्य की अमूल्य निधि 'तोत्तो-चान' के विषय में असंगत है: (i) यह मूलतः चीनी भाषा में लिखी गई है। (ii) इस पुस्तक का अनुवाद कई भाषाओं में हो चुका है। (iii) यह एक अद्भुत पाठशाला और उसमें पढ़ने वाले बच्चों की कहानी है। (iv) इस अनोखे स्कूल के संस्थापक थे श्री कोबायाशी। (v) इस पुस्तक की मूल लेखिका पूर्वा यात्रिक कुशवाहा हैं, जो स्वयं इसी स्कूल की छात्रा थीं।
A
(i), (ii) व (iii) असंगत हैं।
B
(i) व (v) असंगत हैं।
C
(i), (iii) व (v) असंगत हैं।
D
(ii) व (v) असंगत हैं।
निम्न में से असंगत चुनिए:
A
'अलंकार' संज्ञा शब्द में 'इक' प्रत्यय जुड़ने से 'आलंकारिक' विशेषण शब्द की रचना हुई है।
B
'समकाल' संज्ञा शब्द में 'इन' प्रत्यय जुड़ने से 'समकालीन' विशेषण शब्द की रचना हुई है।
C
'संचय' संज्ञा शब्द में 'इत' प्रत्यय जुड़ने से 'संचित' शब्द की रचना हुई है।
D
'पुस्तक' संज्ञा शब्द में 'ईय' प्रत्यय जोड़ने से 'पुस्तकीय' शब्द की रचना हुई है।
स्थापना (Assertion) (A): छायावादोत्तर कविता विचार-प्रधान काव्य है। तर्क (Reason) (R): उसमें कवि के निजी संवेदानुभवों को अभिव्यक्त होने का अवसर नहीं मिला।
A
(A) गलत, (R) गलत
B
(A) गलत, (R) सही
C
(A) सही, (R) गलत
D
(A) सही, (R) सही
पुल्लिंग शब्दों का चयन कीजिए: (i) माधुर्य (ii) घुड़शाला (iii) मोती (iv) हतभागी (v) दशा (vi) ग्रंथ
A
(i), (ii), (iv), (v)
B
(ii), (iii), (v), (vi)
C
(i), (iii), (iv), (vi)
D
(iii), (iv), (vi)
'धीरंजन मालवे' के विषय में असंगत कथन है:
A
मालवे का जन्म 9 मार्च 1952 को हुआ।
B
मालवे ने कई भारतीय वैज्ञानिकों की संक्षिप्त जीवनियाँ लिखी हैं।
C
'वैज्ञानिक चेतना के वाहक...' लेख में उन्होंने अबुल कलाम आजाद के जीवन-संघर्ष को रेखांकित किया है।
D
मालवे ने रेडियो विज्ञान पत्रिका 'ज्ञान-विज्ञान' का संपादन किया है।
'तुम क्या समझते हो कि वे इतने बड़े यों ही खड़े हैं। उन्हें इतना बड़ा बनाने के लिए मेरे असंख्य बंधुओं ने अपने प्राण-नाश किए हैं।' उक्त वाक्य किस रचना का अंश है?
A
यह सबसे कठिन नहीं
B
पानी की कहानी
C
कदम मिलाकर चलना होगा
D
बस की यात्रा
'नौबतखाने में इबादत' व्यक्ति चित्र किस पर लिखा गया है?
A
जाकिर हुसैन
B
उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ
C
रविशंकर
D
उस्ताद शाहिद परवेज खान
द्विकर्मक क्रिया के कथन में संगत है:
A
प्रथम कर्म अप्राणिवाचक होता है और द्वितीय कर्म प्राणिवाचक होता है।
B
प्रथम और द्वितीय कर्म प्राणिवाचक होते हैं।
C
प्रथम और द्वितीय कर्म अप्राणिवाचक होते हैं।
D
प्रथम कर्म प्राणिवाचक होता है और द्वितीय कर्म अप्राणिवाचक होता है।
निम्नांकित पंक्तियों को संबंधित रचना से सुमेलित कीजिए: सूची-I (पंक्ति) (a) हम जब किसी आदमी को पहले दरजे का बेवकूफ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। (b) "देखते हो, यह यूथ भ्रष्ट है। रोज फुटकती है, ठीक यहीं आकर। मुझे इसकी चाल में एक कठण-भाव दिखाई देता है।" (c) हमारी कुल-देवी दुर्गा थीं। मैं उत्पन्न हुई तो मेरी बड़ी खातिर हुई और मुझे वह सब नहीं सहना पड़ा जो अन्य लड़कियों को सहना पड़ता है। (d) तुम फोटो का महत्त्व नहीं समझते। समझते होते, तो किसी से फोटो खिंचाने के लिए जूते माँग लेते। सूची-II (रचना) (i) एक कुत्ता और एक मैना (ii) दो बैलों की कथा (iii) प्रेमचंद के फटे जूते (iv) मेरे बचपन के दिन
A
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
B
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
C
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
D
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
'राधावल्लभ-संप्रदाय' के प्रवर्तक हैं:
A
हरिव्यासदेव
B
परशुरामदेव
C
गोस्वामी हितहरिवंश
D
स्वामी हरिदास
'मानवीय करुणा की दिव्य चमक' संस्मरण किस पर लिखा गया है?
A
डॉ० जॉर्ज ग्रियर्सन
B
फ्रेडरिक पिन्कॉट
C
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
D
फ़ादर कामिल बुल्के
प्रत्यय की दृष्टि से अनुचित विकल्प चुनिए:
A
अनीय – दर्शनीय, पठनीय, रमणीय
B
य – वैधव्य, क्षत्रिय, पाथेय
C
इक – षाण्मासिक, नैष्ठिक, पारंपरिक
D
इ – दाशरथि, मारुति, वाल्मीकि
रचना और रचनाकार के संबंध में कौन-सा विकल्प असंगत है?
A
कैदी और कोकिला - माखनलाल चतुर्वेदी
B
त्रिधारा - सुभद्राकुमारी चौहान
C
ईश्वर की आँख - निर्मल वर्मा
D
नीम का पेड़ - राही मासूम रजा
स्थापना (Assertion) (A): निराला की कविता का समारंभ मुक्तवृत्त से होता है। 'जुही की कली' का प्रकाशन वर्ष 1926 है और यह मुक्तवृत्त में है। तर्क (Reason) (R): "मनुष्यों की मुक्ति की तरह कविता की भी मुक्ति है। मनुष्यों की मुक्ति कर्मों के बंधन से छुटकारा पाना है, और कविता की मुक्ति है, छंदों के शासन से अलग हो जाना।"
A
(A) गलत, (R) गलत
B
(A) गलत, (R) सही
C
(A) सही, (R) गलत
D
(A) सही, (R) सही
कारक की दृष्टि से एक विकल्प अन्य तीनों से भिन्न है। भिन्न विकल्प को चुनिए:
A
राधा ने चाकू से सब्जियाँ काटी।
B
महेश जयपुर से दिल्ली जा रहा है।
C
मैं काम से जा रही हूँ।
प्रसाद की रचना 'आत्मकथ्य' के विषय में असंगत है:
A
आत्मकथा लिखने की असहमति के तर्क से 'आत्मकथ्य' कविता पैदा हुई है।
B
यह कविता पहली बार 1935 में हंस के आत्मकथा विशेषांक में प्रकाशित हुई थी।
C
इस कविता में जीवन के यथार्थ एवं अभाव पक्ष की मार्मिक अभिव्यक्ति हुई है।
D
कविता में ललित, सुंदर एवं नवीन शब्दों और बिंबों का प्रयोग किया है।
असंगत विकल्प का चयन कीजिए:
A
उसने आम खाया। - सकर्मक क्रिया
B
मोर नाचता है। - अकर्मक क्रिया
C
वह दुकान से आकर सो गया। - प्रेरणार्थक क्रिया
D
माताजी प्रतिदिन मंदिर जाया करती हैं। - अभ्यस्त क्रिया
'धूप के धान' और 'शिलापंख चमकीले' रचनाओं के रचनाकार हैं:
A
अज्ञेय
B
गिरिजाकुमार माथुर
C
ऋतुराज
D
मंगलेश डबराल
निम्नलिखित में से किस वाक्य में वचन संबंधी अशुद्धि है?
A
मनुष्य सबसे बुद्धिमान प्राणी होता है।
B
प्रत्येक व्यक्ति ऐसा ही करता है।
C
विद्वान व्यक्ति को अनेकों भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए।
D
प्रवीण के तेवर आजकल बदल रहे हैं।
विद्यापति के संदर्भ में अनुचित कथन चुनिए:
A
विद्यापति की कविता का स्थापत्य शृंगार है। उसे आध्यात्मिक कहना खजुराहो के मंदिरों को आध्यात्मिक कहना है। - डॉ० बच्चनसिंह
B
आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गए हैं। उन्हें चढ़ाकर जैसे कुछ लोगों ने गीत गोविंद के पदों को आध्यात्मिक संकेत बताया है, वैसे ही विद्यापति के इन पदों को.... - आ० रामचंद्र शुक्ल
C
विद्यापति की पदावली पर गीत गोविंद का स्पष्ट प्रभाव है।
D
इनके पद पश्चिम बंगाल में 'नचारी' के नाम से जाने जाते हैं।
स्थापना (Assertion) (A): द्विवेदी युग में प्रबन्ध रचना की प्रवृत्ति के कारण खण्डकाव्य एवं महाकाव्य अधिक लिखे गए। तर्क (Reason) (R): इसी प्रवृत्ति के कारण 'मिलन', 'पथिक', 'स्वप्न' आदि खण्डकाव्य लिखे गए।
A
(A) गलत, (R) गलत
B
(A) गलत, (R) सही
C
(A) सही, (R) गलत
D
(A) सही, (R) सही
प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित कहानी संग्रहों का सही अनुक्रम है:
A
शतरंज के खिलाड़ी, बूढ़ी काकी, कफन, पूस की रात
B
बूढ़ी काकी, शतरंज के खिलाड़ी, पूस की रात, कफन
C
पूस की रात, शतरंज के खिलाड़ी, कफन, बूढ़ी काकी
D
बूढ़ी काकी, पूस की रात, शतरंज के खिलाड़ी, कफन
निम्नलिखित रचनाकारों को उनकी रचनाओं के साथ सुमेलित कीजिए: सूची-I (रचनाकार) (a) बालमुकुंद गुप्त (b) नाथूराम शर्मा 'शंकर' (c) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी (d) रामचरित उपाध्याय सूची-II (रचना) (i) कर्जनाना (ii) सरगौ नरक ठेकाना नाहि (iii) गभर्रंडा-रहस्य (iv) विविध विवाह
A
(a)-(i), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(iii)
B
(a)-(i), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(ii)
C
(a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
D
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
निम्न में से किस वाक्य में अनिश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?
A
इस विषय में हम किसी से कुछ नहीं कह सकते।
B
आप यहाँ आइए।
C
जिसे भी देखती हूँ, वही व्यस्त है।
D
मैं अपना काम स्वयं करती हूँ।
इनमें से कौन-सा विकल्प गुण स्वरसंधि युक्त शब्दों का संकुल नहीं है?
A
स्वरोदय, वीरोचित, चरमोत्कर्ष, पुण्योदय
B
मरणोपरान्त, जनोपयोगी, प्रेषित, महेश्वर
C
उत्तमर्ण, महर्षि, वसंततिलक, देवर्षि
D
मंत्रीश्वर, हितैषी, अन्वेषण, प्रत्येक
निम्नांकित साहित्यिक रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए: सूची-I (रचना) (a) मेघना का निर्णय, खुसरो घर आपने (b) पाँचवाँ पहर, सब देश पराया (c) आधा गाँव, छोटे आदमी की बड़ी कहानी (d) सेवाग्राम की डायरी, सन् बयालीस के संस्मरण सूची-II (रचनाकार) (i) राही मासूम रजा (ii) मिथिलेश्वर (iii) गुरदयाल सिंह (iv) श्रीराम शर्मा
A
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
B
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
C
(a)-(i), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(ii)
D
(a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
असंगत विकल्प का चयन कीजिए:
A
तोता - कीर, शुक, माहुर, संगर
B
चाँदनी - कौमुदी, ज्योत्स्ना, जुन्हाई, चन्द्रप्रभा
C
सर्प - अहि, उरग, भुजग, व्याल
D
मृग - हरिण, चारुलोचन, सारंग, कुरंग
किस विकल्प में असंगत विलोमार्थी प्रयुक्त हुए है?
A
अतिवृष्टि – अनावृष्टि
B
आहूति – अनाहुति
C
विहित – निषिद्ध
D
वैमनस्य – सौमनस्य
स्थापना (Assertion) (A): हमारे साहित्य ने इतिहास की बहुत रक्षा की है। चारणों के रासो और ख्यातों ने तथा राजाओं द्वारा सम्मानित राज-कवियों के ऐतिहासिक काव्यों ने साहित्य के सौन्दर्य के साथ इतिहास की सामग्री भी संचित कर रखी है। तर्क (Reason) (R): सूदन का 'सुजान चरित्र' और पद्माकर के 'हिम्मत बहादुर विरुदावली' एवं 'जगतिसिंह विरुदावली' आदि ग्रन्थ इतिहास की अनेक घटनाओं पर यथेष्ट प्रकाश डालते हैं।
A
(A) गलत, (R) गलत
B
(A) गलत, (R) सही
C
(A) सही, (R) गलत
D
(A) सही, (R) सही
'अलक – उपल' क्रमशः किसके पर्याय हैं?
A
पर्वत – कपड़ा
B
केश – पाषाण
C
मृग – पत्ता
D
हंस – सर्प
समास की दृष्टि से कौन-सा विकल्प असंगत है?
A
लोकप्रिय - अधिकरण तत्पुरुष
B
कदन्न - कर्मधारय
C
अनुत्तीर्ण - अव्ययीभाव
D
फुलवाड़ी - संबंध तत्पुरुष
आदिकाल को 'सिद्ध-सामंत-युग' नाम किसने दिया?
A
राहुल सांकृत्यायन
B
रामकुमार वर्मा
C
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
D
मिश्रबंधु
'गोबर गणेश संहिता' किस निबन्धकार का संकलन है?
A
सरदार पूर्णसिंह
B
बालमुकुन्द गुप्त
C
बदरी नारायण चौधरी 'प्रेमघन'
D
चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी'
रचनाकाल की दृष्टि से निम्नलिखित आलोचनात्मक कृतियों का सही अनुक्रम है:
A
हिन्दी साहित्य विमर्श, हिन्दी कोविद रत्नमाला, कविता कौमुदी, हिन्दी के मुसलमान कवि
B
हिन्दी के मुसलमान कवि, कविता कौमुदी, हिन्दी साहित्य विमर्श, हिन्दी कोविद रत्नमाला
C
हिन्दी कोविद रत्नमाला, कविता कौमुदी, हिन्दी साहित्य की भूमिका, हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास
D
कविता कौमुदी, हिन्दी साहित्य विमर्श, हिन्दी कोविद रत्नमाला, हिन्दी के मुसलमान कवि
किस शब्द में 'अ' प्रत्यय भाववाचक रूप में प्रयुक्त हुआ है?
A
राघव
B
लाघव
C
पांडव
D
मानव
''कबीर आदि संतों को नाथपंथियों से जिस प्रकार 'साखी' और 'बानी' शब्द मिले, उसी प्रकार 'साखी' और 'बानी' के लिए बहुत कुछ सामग्री और 'सधुक्कड़ी' भाषा भी।'' उक्त कथन किस साहित्येतिहासकार का है?
A
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
B
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
C
बच्चन सिंह
D
परशुराम चतुर्वेदी
निम्नलिखित रचनाओं को रचनाकारों से सुमेलित कीजिए: सूची-I (रचना) (a) नौबतखाने में इबादत (b) कुत्तों का खंडन (c) एक कहानी यह भी (d) मानवीय करुणा की दिव्य चमक सूची-II (रचनाकार) (i) यतीन्द्र मिश्र (ii) मन्नू भंडारी (iii) महावीर प्रसाद द्विवेदी (iv) सर्वेश्वर दयाल
A
(a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
B
(a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
C
(a)-(i), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(iii)
D
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
निम्नलिखित नाटककारों को उनके नाटकों के साथ सुमेलित कीजिए: सूची-I (नाटककार) (a) हरिकृष्ण प्रेमी (b) राधाकृष्णदास (c) गोविन्दवल्लभ पंत (d) किशोरीलाल गोस्वामी सूची-II (नाटक) (i) अंगूर की बेटी (ii) रक्षाबंधन (iii) मयंकमंजरी (iv) दुःखिनी बाला
A
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
B
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
C
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
D
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
'तस्लीम' शब्द का अर्थ है:
A
स्वच्छता
B
सम्मान में
C
स्वर्ग में एक नदी
D
बँटवारा
अव्ययीभाव समास के उदाहरण नहीं है:
A
प्रतिदिन, आजानु
B
प्रत्याशा, निर्विवाद
C
सुदर्शन, अयोग्य
D
आजीवन, अनुदान
निम्नलिखित संस्मरणों/रेखाचित्रों को उनके रचनाकारों से सुमेलित कीजिए: सूची-I (संस्मरण/रेखाचित्र) (a) रेखाएँ बोल उठीं (b) जाने अनजाने (c) माटी की मूरतें (d) समय के पाँव सूची-II (रचनाकार) (i) माखनलाल चतुर्वेदी (ii) रामवृक्ष बेनीपुरी (iii) देवेंद्र सत्यार्थी (iv) विष्णु प्रभाकर
A
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
B
(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
C
(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
D
(a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
'भिक्षु के पत्र', 'यदि बाबा न होते', 'बहानेबाजी' आदि पुस्तकों के लेखक हैं:
A
भदंत आनंद कौसल्यायन
B
यशपाल
C
स्वयं प्रकाश
'वाक्यांश के लिए शब्द' के विषय में असंगत विकल्प चुनिए:
A
नाटक के आरंभ में की जाने वाली स्तुति - नान्दी
B
जो दोनों में सम्मिलित हो - उभयनिष्ठ
C
जो क्रोध का अधिकारी हो - काकपाली
D
रात का मध्य भाग - निशीथ
निम्नलिखित में से असंगत विकल्प का चयन कीजिए:
A
तोता - कीर, शुक, माहुर, संगर
B
चाँदनी - कौमुदी, ज्योत्स्ना, जुन्हाई, चन्द्रप्रभा
C
सर्प - अहि, उरग, भुजग, व्याल
D
मृग - हरिण, चारुलोचन, सारंग, कुरंग
किस विकल्प में असंगत विलोमार्थी प्रयुक्त हुए हैं?
A
अतिवृष्टि – अनावृष्टि
B
आहूति – अनाहुति
C
विहित – निषिद्ध
D
वैमनस्य – सौमनस्य
स्थापना (Assertion) (A): हमारे साहित्य ने इतिहास की बहुत रक्षा की है। चारणों के रासो और ख्यातों ने तथा राजाओं द्वारा सम्मानित राज-कवियों के ऐतिहासिक काव्यों ने साहित्य के सौन्दर्य के साथ इतिहास की सामग्री भी संचित कर रखी है। तर्क (Reason) (R): सूदन का 'सुजान चरित्र' और पद्माकर के 'हिम्मत बहादुर विरुदावली' एवं 'जगतिसिंह विरुदावली' आदि ग्रन्थ इतिहास की अनेक घटनाओं पर यथेष्ट प्रकाश डालते हैं।
A
(A) गलत, (R) गलत
B
(A) गलत, (R) सही
C
(A) सही, (R) गलत
D
(A) सही, (R) सही
'अलक – उपल' क्रमशः किसके पर्याय हैं?
A
पर्वत – कपड़ा
B
केश – पाषाण
C
मृग – पत्ता
D
हंस – सर्प
समास की दृष्टि से कौन-सा विकल्प असंगत है?
A
लोकप्रिय - अधिकरण तत्पुरुष
B
कदन्न - कर्मधारय
C
अनुत्तीर्ण - अव्ययीभाव
D
फुलवाड़ी - संबंध तत्पुरुष
आदिकाल को 'सिद्ध-सामंत-युग' नाम किसने दिया?
A
राहुल सांकृत्यायन
B
रामकुमार वर्मा
C
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
D
मिश्रबंधु
'गोबर गणेश संहिता' किस निबन्धकार का संकलन है?
A
सरदार पूर्णसिंह
B
बालमुकुन्द गुप्त
C
बदरी नारायण चौधरी 'प्रेमघन'
D
चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी'
रचनाकाल की दृष्टि से निम्नलिखित आलोचनात्मक कृतियों का सही अनुक्रम है:
A
हिन्दी साहित्य विमर्श, हिन्दी कोविद रत्नमाला, कविता कौमुदी, हिन्दी के मुसलमान कवि
B
हिन्दी के मुसलमान कवि, कविता कौमुदी, हिन्दी साहित्य विमर्श, हिन्दी कोविद रत्नमाला
C
हिन्दी कोविद रत्नमाला, कविता कौमुदी, हिन्दी साहित्य की भूमिका, हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास
D
कविता कौमुदी, हिन्दी साहित्य विमर्श, हिन्दी कोविद रत्नमाला, हिन्दी के मुसलमान कवि
किस शब्द में 'अ' प्रत्यय भाववाचक रूप में प्रयुक्त हुआ है?
A
राघव
B
लाघव
C
पांडव
D
मानव
संविधान के अनुच्छेद 343 में संघ की राजभाषा के संबंध में कौन-से प्रावधान किए गए हैं? (a) भारत संघ की राजभाषा देवनागरी लिपि में हिन्दी होगी। (b) संघ के सरकारी कार्यों में भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय रूपों का प्रयोग होगा। (c) उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय की संपूर्ण कार्रवाई अंग्रेजी भाषा में ही होगी। (d) किसी राज्य के विधानमंडल को उस राज्य में हिन्दी या अन्य एक या अधिक भाषाओं को कार्यालयों में अपनाने का अधिकार है।
A
(a) व (c)
B
(a) व (b)
C
(a) व (d)
D
(c) व (d)
निम्नलिखित शब्दों को उनके अर्थ से सुमेलित कीजिए: सूची-I (a) इन्दु (b) इन् (c) करीष (d) करीश सूची-II (i) चूहा (ii) चन्द्रमा (iii) गजराज (iv) सूखा गोबर
A
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
B
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
C
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
D
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
निम्नलिखित शब्दों को उनके विलोम रूप से सुमेलित कीजिए: सूची-I (a) यथार्थ (b) घातक (c) श्रद्धा (d) कृश सूची-II (i) घृणा (ii) आदर्श (iii) रक्षक (iv) स्थूल
A
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
B
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
C
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
D
(a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
निम्नांकित शब्दों में से सही संधियुक्त शब्दों वाला विकल्प कौन-सा है?
A
भ्रात्रोपकार, गत्यावरोध, अभिप्राय, गुरोपदेश
B
नमस्कार, लघूत्तर, गुर्वैन्द्र, विश्वामित्र
C
उत्तेजक, अधोपतन, नद्यम्बु, रवीन्द्र
D
वारिश, तेजमय, चिदाकार, नवरात्रि