हिन्दी साहित्य (भाग-IV)

⏱️ --:--
Question 1 / 60
QUESTION 91
प्रदत्त विकल्पों में से हिन्दी साहित्य के प्रथम इतिहासकार हैं:
A
आ० रामचंद्र शुक्ल
B
गार्सा द तासी
C
जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
D
मिश्रबंधु
QUESTION 92
7 जून, 1955 ई० को गठित राजभाषा आयोग के अध्यक्ष थे:
A
सेठ गोविन्ददास
B
श्री बाल गंगाधर खेर
C
श्री केशवचन्द्र सेन
D
श्री ब्रजवासी लाल
QUESTION 93
अच्छे पाठ्यक्रम की विशेषता नहीं है:
A
पाठ्यक्रम शिक्षण उद्देश्यों की पूर्ति करने वाला हो।
B
पाठ्यक्रम में वैयक्तिक भिन्नता को ध्यान में न रखा गया हो।
C
पाठ्यक्रम उस स्तर के छात्रों को ग्राह्य हो।
D
पाठ्यक्रम सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना जाग्रत करने में सक्षम हो।
QUESTION 94
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 में वर्णित है:
A
हिन्दी भाषा का प्रसार-वृद्धि करना तथा उसका विकास करना।
B
उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों आदि की भाषा व्यवस्था।
C
राजभाषा आयोग का गठन।
D
राज्यों में प्रयुक्त होने वाली भाषा।
QUESTION 95
निम्न में से क्रियात्मक अनुसंधान का सोपान नहीं है:
A
समस्या की पहचान करना।
B
समस्या को परिभाषित करना एवं उसकी सीमाएँ तय करना।
C
समस्या के कारणों को विश्लेषित करना।
D
क्रियात्मक अनुसंधान हेतु उपकल्पना का निर्माण नहीं करना।
QUESTION 96
निम्न वर्णों के उच्चारण स्थल के संबंध में असंगत युग्म है:
A
इ, च, य - कण्ठ
B
उ, प, म - ओष्ठ
C
त, ल, स - दन्त
D
ऋ, ट, ष - मूर्धा
QUESTION 97
'प्रिंसिपल ऑफ लैंग्वेज स्टडी' पुस्तक के लेखक हैं:
A
पिन्सेट महोदय
B
एन० एल० गेज
C
डॉ० पिशेल
D
हेराल्ड ई० पामर
QUESTION 98
मौन-पठन का उद्देश्य है:
A
छात्रों में चिंतन एवं तर्क-वितर्क शक्ति का विकास करना।
B
छात्रों को तीव्र गति से पढ़ने का अभ्यास कराना।
C
परिचित शब्दावली को सक्रिय रूप देना।
D
उपर्युक्त सभी
QUESTION 99
देवनागरी लिपि के संबंध में असंगत विकल्प चुनिए:
A
देवनागरी लिपि के उच्चारण एवं प्रयोग में समानता है।
B
इस लिपि का विकास सर्वप्रथम उत्तर भारत में हुआ।
C
'राजा जयभट्ट' के शिलालेख में इस लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग हुआ है।
D
आरंभ में इस लिपि के वर्णों पर शिरोरेखा नहीं लगाई जाती थी।
QUESTION 100
''बतरस लालच लाल की, मुरली धरी लुकाय। सौंह करै भौंहिन हसैं, दैन कहै निट जाय।।'' उपर्युक्त पद्यांश में अनुभाव का कौन-सा भेद प्रयुक्त हुआ है?
A
कायिक अनुभाव
B
वाचिक अनुभाव
C
आहार्य अनुभाव
D
सात्त्विक अनुभाव
QUESTION 101
'वह चिड़िया जो' कविता में कवि ने चिड़िया की कौन-सी विशेषता नहीं बताई है?
A
वह अन्न से बहुत प्यार करती है।
B
वह पुराने घने वन में बेरोक गाती है।
C
वह एकांत में उदास रहती है।
D
वह साहसी है।
QUESTION 102
भारतेन्दु युगीन साहित्यकारों के संबंध में अनुचित कथन चुनिए:
A
इस युग के सबसे समर्थ निबंधकार बालकृष्ण भट्ट हैं।
B
ठाकुर जगमोहन इस युग के सर्वश्रेष्ठ प्रकृति प्रेमी साहित्यकार हैं।
C
प्रताप नारायण मिश्र के संपादकत्व में 'हिन्दी प्रदीप' पत्र का प्रकाशन होता था।
D
'नवभक्तमाला' के रचयिता राधाचरण गोस्वामी थे।
QUESTION 103
मैथिलीशरण गुप्त कृत 'साकेत' के संबंध में अनुचित विकल्प चुनिए:
A
साकेत रामचरितमानस के बाद दूसरा बड़ा रामकाव्य है।
B
आ० रामचंद्र शुक्ल के अनुसार साकेत के नवम एवं दशम सर्ग उर्मिला के विरह वर्णन में लिखे गए हैं।
C
डॉ० बच्चन सिंह के मत में गुप्त जी एक सार्थक कवि हैं, इनकी सार्थना की चरमोपलब्धि साकेत है।
D
गुप्त जी को साकेत रचना लिखने की प्रेरणा हजारी प्रसाद द्विवेदी के लेख 'कवियों की उर्मिला विषयक उदासीनता' से मिली है।
QUESTION 104
शब्द प्रकृति की दृष्टि से कौन-सा युग्म असंगत है?
A
छाया – तत्सम शब्द
B
उलूक – तद्भव शब्द
C
हमेशा – विदेशज शब्द
D
बीहड़ – देशज शब्द
QUESTION 105
निम्न में से कौन-सा कथन अनुचित है?
A
ब्रजभाषा को कुछ विद्वानों ने 'अन्तर्वेदी' नाम से अभिहित किया है।
B
डॉ० धीरेन्द्र वर्मा ने कन्नौजी को ब्रजभाषा की एक उपबोली माना है।
C
बुन्देली बोली को 'कोशली' नाम से भी जाना जाता है।
D
डॉ० उदयनारायण तिवारी अवधी तथा बघेली में नाममात्र का अन्तर स्वीकार करते हैं।
QUESTION 106
छायावाद के संबंध में असंगत विकल्प चुनिए:
A
'छायावाद' शब्द के प्रथम प्रयोक्ता रूपनारायण पाण्डेय हैं।
B
छायावादी काव्य अपनी लाक्षणिकता, व्यंजनात्मकता एवं प्रकृति के चैतन्यीकरण के लिए प्रसिद्ध है।
C
रामविलास शर्मा ने सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' को ओज, औदात्य एवं विद्रोह का कवि कहा है।
D
सुमित्रानंदन पंत की प्रथम कविता 'गिरजे का घंटा' शीर्षक से प्रकाशित हुई।
QUESTION 107
''मानुस हों तो वही रसखानि, बसों ब्रज गोकुल गोंव कि ग्वारिन। जो पसु हों तो कहा बसु मेरो, चरों नित नंद कि धेनु मेंझारिन।।'' उपर्युक्त पद्यांश में सवैया छंद का कौन-सा भेद है?
A
मदिरा सवैया
B
मालती सवैया
C
सुमुखी सवैया
D
किरीट सवैया
QUESTION 108
डॉ० नगेन्द्र के मत में रीति-निरूपण का आरंभिक ग्रंथ है:
A
केशवदास कृत कविप्रिया
B
सूरदास कृत साहित्य लहरी
C
कृपाराम कृत हिततरंगणी
D
चिंतामणि कृत कविकल्पद्रुम
QUESTION 109
'संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी।' किस अनुच्छेद में वर्णित है?
A
अनुच्छेद 343
B
अनुच्छेद 344
C
अनुच्छेद 345
D
अनुच्छेद 210
QUESTION 110
रचना तथा रचनाकार के संबंध में असंगत युग्म चुनिए:
A
युगधारा - नागार्जुन
B
युग की गंगा - केदारनाथ अग्रवाल
C
वाणी की व्यथा - त्रिलोचन शास्त्री
D
अजेय खंडर - रांगेय राघव
QUESTION 111
''मैं सत्य कहता हूँ सखे, सुकुमार मत जानो मुझे। यमराज से भी युद्ध में, प्रस्तुत सदा मानो मुझे।।'' उपर्युक्त पद्यांश में कौन-सा रस प्रयुक्त हुआ है?
A
वीर रस
B
रौद्र रस
C
करुण रस
D
शृंगार रस
QUESTION 112
आ० विश्वनाथ के मत में रस की विशेषता नहीं है:
A
रस सात्त्वोद्रेकमय है।
B
रस ब्रह्मानंद है।
C
रस अखण्ड है।
D
रस लोकोत्तर चमत्कार प्राण है।
QUESTION 113
निम्न में से कौन-सा उद्देश्य लेखन कौशल का नहीं है?
A
छात्रों को लिपि, शब्द, मुहावरों का ज्ञान कराना।
B
बालकों को सुन्दर, स्पष्ट और सुडौल अक्षर लिखने में निपुण बनाना।
C
बालकों को वाक्य रचना के नियमों से परिचित कराना।
D
बच्चों को रुचि के अनुसार छोटे-छोटे गीत सुनाना।
QUESTION 114
कवि एवं तार सप्तक के संबंध में कौन-सा युग्म असंगत है?
A
नेमिचंद जैन - तार सप्तक
B
धर्मवीर भारती - दूसरा सप्तक
C
मदन वात्स्यायन - तीसरा सप्तक
D
केदारनाथ सिंह - चौथा सप्तक
QUESTION 115
जयशंकर प्रसाद के कृतित्व के संबंध में अनुचित विकल्प है:
A
इनकी प्रथम कहानी 'ग्राम' शीर्षक से प्रकाशित हुई।
B
इनकी 'आँसू' रचना विरहानुशय का उत्कृष्ट काव्य है।
C
इनकी 'झरना' रचना को आ० नंददुलारे वाजपेयी ने 'छायावाद की प्रयोगशाला का प्रथम आविष्कार' माना है।
D
डॉ० बच्चन सिंह के अनुसार इनकी कामायनी रचना 'बड़ी विशद् कल्पनाओं और मार्मिक उक्तियों से परिपूर्ण है।'
QUESTION 116
निम्न में से एक दृश्य सहायक सामग्री नहीं है:
A
रेडियो
B
टेप-रिकॉर्डर
C
लिंग्वा फोन
D
टेलीविजन
QUESTION 117
किस विकल्प में संधि-कार्य असंगत है?
A
मनः + कामना = मनोकामना
B
यशः + भव = यशोभव
C
शिरः + मणि = शिरोमणि
D
अधः + गति = अधोगति
QUESTION 118
निम्न में से 'नरेन्द्रदेव समिति' का संबंध है:
A
हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने से
B
नागरी लिपि में सुधार-सुझाव से
C
विद्यालयी पाठ्यक्रम निर्धारण से
D
आठवीं अनुसूची में नवीन भाषाओं को शामिल करने से
QUESTION 119
सामासिक पदों की दृष्टि से कौन-सा विकल्प सुमेलित नहीं है?
A
हरिपीड़ित - बहुव्रीहि समास
B
मन्दाग्नि - तत्पुरुष समास
C
उचितानुचित - द्वन्द्व समास
D
अनुस्यूत - अव्ययीभाव समास
QUESTION 120
'नादान दोस्त' कहानी में केशव की बहन का नाम है:
A
अगिमा
B
मीरा
C
अवरा
D
श्यामा
QUESTION 121
निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A
कबीर की रचनाओं का सबसे प्रामाणिक संकलन 'बीजक' है।
B
गुरु नानक का 'नसीयतनामा' ग्रंथ खड़ी बोली में रचित है।
C
निर्गुण भक्त कवि होते हुए भी दादूदयाल ने ईश्वर के सगुण स्वरूप को मान्यता दी है।
D
संत कवियों में रज्जबदास सर्वाधिक शिक्षित थे।
QUESTION 122
किस विकल्प में मुहावरे का अर्थ सही नहीं है?
A
कान खड़े होना - सतर्क होना
B
अंधे के हाथ बटेर लगना - बिना प्रयास के कोई चीज पा लेना
C
डेढ़ चावल की खिचड़ी पकाना - किसी के वश में होना
D
कुएँ में भाँग पड़ना - सभी की बुद्धि भ्रष्ट होना
QUESTION 123
किस विकल्प के सभी शब्द वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है?
A
गत्यावरोध, आशीर्वाद
B
शूर्पणखा, ज्योत्स्ना
C
दवाईयाँ, दुरावस्था
D
मनोचिकित्सा, रचनावलि
QUESTION 124
कहानीकार तथा कहानी के संबंध में असंगत युग्म चुनिए:
A
चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी' – बुद्धू का काँटा
B
जैनेन्द्र कुमार – नीलम देश की राजकन्या
C
भगवतीचरण वर्मा – मिठाईवाला
D
विश्वंभरनाथ 'कौशिक' – रक्षाबंधन
QUESTION 125
'लोकगीत' अध्याय में लेखक ने भोजपुरी के किस लोकगीत का उल्लेख किया है?
A
परदेशिया
B
बिदेसिया
C
रसिया
D
जंगली
QUESTION 126
'एक तिनका' कविता किस कवि द्वारा रचित है?
A
शिवमंगल सिंह 'सुमन'
B
मैथिलीशरण गुप्त
C
अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
D
रामनरेश त्रिपाठी
QUESTION 127
प्रदत्त कथनों में से कौन-सा तुलसीदास के संबंध में असंगत है?
A
रामस्वरूप चतुर्वेदी – तुलसीदास ही राम साहित्य के सम्राट हैं।
B
हजारी प्रसाद द्विवेदी – तुलसीदास समन्वयकारी थे, उनका सारा काव्य समन्वय की विराट् चेष्टा है।
C
डॉ० बच्चन सिंह – कबीर का भक्ति आंदोलन द्विद्रोहमूलक है तो गोस्वामी का प्रतिरोधात्मक।
D
आ० रामचंद्र शुक्ल – गोस्वामी के प्रादुर्भाव को हिन्दी काव्य के क्षेत्र में एक चमत्कार समझना चाहिए।
QUESTION 128
महाकवि जायसी कृत 'पद्मावत' के संबंध में असम्बद्ध कथन है:
A
आ० रामचंद्र शुक्ल – पद्मावत हिन्दी का प्रथम बड़ा महाकाव्य है।
B
डॉ० नगेन्द्र – पद्मावत प्रेमाख्यान परंपरा का प्रौढ़तम काव्य है।
C
डॉ० बच्चन सिंह – पद्मावत समूची हिन्दी काव्य परंपरा का दुर्लभ रत्न है।
D
डॉ० रामकुमार वर्मा – विचार एवं भाव-व्यंजना की दृष्टि से पद्मावत एक अत्यंत उच्च कोटि का काव्य है।
QUESTION 129
'स्वर्ण शृंखला और लाल किरण' में रेखांकित शब्द हैं:
A
गुणवाचक विशेषण
B
संख्यावाचक विशेषण
C
परिमाणवाचक विशेषण
D
सार्वनामिक विशेषण
QUESTION 130
विभिन्नताओं को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षण कार्य करवाना चाहिए। उक्त कथन किस सिद्धान्त को परिभाषित करता है?
A
उद्देश्य एवं चयन विभाजन का सिद्धान्त
B
वैयक्तिक भिन्नता का सिद्धान्त
C
अभ्यास का सिद्धान्त
D
स्वाभाविकता का सिद्धान्त
QUESTION 131
अष्टछाप कवियों के संबंध में कौन-सा कथन असंगत है?
A
अष्टछाप कवियों में कुंभनदास 'कनिष्ठ' कवि थे।
B
नंददास कृत 'रास पंचाध्यायी' रोला छंद में रचित सर्वश्रेष्ठ रचना है।
C
आ० रामचंद्र शुक्ल ने सूरदास को 'जीवनोत्सव का कवि' नाम से पुकारा है।
D
परमानंददास ने वल्लभाचार्य से दीक्षा ग्रहण की थी।
QUESTION 132
प्रत्यय की दृष्टि से कौन-सा विकल्प असंगत है?
A
कार्तिकेय = कृतिका + एय
B
सांस्कृत्यायन = संस्कृति + आयन
C
वैदेही = विदेह + ई
D
नुकीला = नोका + ईला
QUESTION 133
'चिड़िया की बच्ची' कहानी में उद्धृत कथन – 'भोली चिड़िया, तुम कहाँ रहती हो? तुम मुझे नहीं जानती हो?' किसका है?
A
महन्तदास का
B
बिहारीदास का
C
माधवदास का
D
भगवन्तदास का
QUESTION 134
'संसार पुस्तक है' अध्याय (पत्र) मूलतः किस संग्रह से लिया गया है?
A
पुत्री के पत्र पिता के नाम
B
पुत्र के पत्र माता के नाम
C
पिता के पत्र पुत्री के नाम
D
भाई के पत्र बहन के नाम
QUESTION 135
अनुचित विकल्प का चयन कीजिए:
A
दोहा छंद के विषम चरणों में 13-13 मात्राएँ होती हैं।
B
हरिगीतिका छंद के प्रत्येक चरण में 26 मात्राएँ होती हैं।
C
रोला अर्धसम मात्रिक छंद है, जिसके प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ होती हैं।
D
कवित्त छंद के प्रत्येक चरण में 31 वर्ण होते हैं तथा 16-15 वर्णों पर यति होती है।
QUESTION 136
किस विकल्प के शब्द में एकाधिक उपसर्ग प्रयुक्त हुए हैं?
A
आधिकारिक
B
आध्यात्मिक
C
अध्यारोप
D
अध्यापन
QUESTION 137
अर्थ की दृष्टि से वाक्य वर्गीकरण में कौन-सा युग्म असंगत है?
A
भारत एक सुंदर देश है – विधानार्थक
B
आपका बोलना उचित नहीं है – निषेधवाचक
C
हो सकता है वह आज शाम को आए – संकेतार्थक
D
यहाँ बैठ जाओ और मेरी प्रतीक्षा करो – आज्ञार्थक
QUESTION 138
'लटकत लटकत लटकतु चलत, डटतु मुकुट की छोह। चटक भरयो नट ममलि गयो, अटक भटक बट मोह।।' उपर्युक्त पद्यांश में कौन-सा काव्य दोष है?
A
श्रुतिकटु दोष
B
अप्रतीतत्व दोष
C
ग्राम्यत्व दोष
D
क्लिष्टत्व दोष
QUESTION 139
'बीसलदेव रासो में शृंगार की ही प्रधानता है, वीर रस का किंचित आभास मात्र है।' उक्त कथन किस आलोचक का है?
A
रामस्वरूप चतुर्वेदी
B
डॉ० रामचंद्र वर्मा
C
डॉ० बच्चन सिंह
D
आ० रामचंद्र शुक्ल
QUESTION 140
निम्न में से कौन-सा विकल्प सत्य ग्रहण है?
A
निरंकारी संप्रदाय में निरंकारी को 'सुदर्शन चक्र' का अवतार माना जाता है।
B
राधावल्लभ संप्रदाय के प्रवर्तक 'वल्लभाचार्य' माने जाते हैं।
C
कृष्ण काव्यधारा शुद्धाद्वैतवाद एवं पुष्टि मार्ग से प्रभावित है।
D
कृष्ण काव्य में 'मीराबाई' संप्रदाय-निरपेक्ष में परिगणित है।
QUESTION 141
आदिकाल के नामकरण के संबंध में असंगत विकल्प चुनिए:
A
संधि-चारणकाल - डॉ० रामकुमार वर्मा
B
बीजवपन काल - आ० हजारी प्रसाद द्विवेदी
C
वीरकाल - विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
D
सिद्ध-सामन्तकाल - पं० राहुल सांकृत्यायन
QUESTION 142
'हिमालय की बेटियाँ' अध्याय में काका कालेलकर ने नदियों को किस नाम से पुकारा है?
A
अम्बिका नाम से
B
पार्वती नाम से
C
जीवनदायिनी नाम से
D
लोकमाता नाम से
QUESTION 143
रीतिकाल के संबंध में अनुचित विकल्प चुनिए:
A
आ० रामचंद्र शुक्ल के मत में चिंतामणि रीतिकाल के प्रवर्तक हैं।
B
आ० विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने समूचे रीतिकालीन कवियों को तीन श्रेणियों में विभक्त किया है।
C
मतिराम कृत 'ललितललाम' छंदशास्त्र से संबंधित महत्त्वपूर्ण ग्रंथ है।
D
डॉ० बच्चन सिंह के मतानुसार पद्माकर रीतिकाल के अंतिम श्रेष्ठ कवि हैं।
QUESTION 144
प्रकाशन की दृष्टि से प्रेमचंद के निम्न उपन्यासों का सही अनुक्रम है:
A
सेवासदन, रंगभूमि, कायाकल्प, गबन
B
सेवासदन, गबन, कायाकल्प, रंगभूमि
C
गबन, सेवासदन, कायाकल्प, रंगभूमि
D
कायाकल्प, रंगभूमि, गबन, सेवासदन
QUESTION 145
'काव्यशोभायाः कर्तारो धर्माः गुणाः तदतिशयहेतवस्त्वलंकाराः।' अलंकार के संबंध में उपर्युक्त परिभाषा किस आचार्य की है?
A
आचार्य मम्मट
B
आचार्य भामह
C
आचार्य वामन
D
आचार्य दण्डी
QUESTION 146
निम्न में से कौन-सा विकल्प अनुचित है?
A
'सामीप्य', 'कौशल' एवं 'माहात्म्य' शब्द भाववाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
B
सर्वनाम विकारी पद है। 'वचन' तथा 'कारक' इसके विकारक हैं।
C
वाक्य-प्रयोग के आधार पर विशेषण के दो भेद हैं – उद्देश्य विशेषण तथा विधेय विशेषण।
D
द्विकर्मक क्रिया में प्रथम कर्म अप्राणिवाचक तथा द्वितीय कर्म प्राणिवाचक होता है।
QUESTION 147
काव्य गुण के संबंध में कौन-सा कथन असंगत है?
A
आ० भरतमुनि ने अपने 'नाट्यशास्त्र' ग्रंथ में काव्य गुणों की संख्या दस मानी है।
B
माधुर्य गुण में संयुक्ताक्षरों एवं लम्बे सामासिक पदों का अभाव रहता है।
C
ओज गुण में शृंगार, करुण एवं शांत रसों में क्रमशः आविष्कार से रहता है।
D
सरलता, सर्वजन सुलभता एवं सहजग्राह्यता प्रसाद गुण की मुख्य विशेषताएँ हैं।
QUESTION 148
'तरुवर फल नहि खात है, ……… पियत न पान। कहि रहीम ………… हित, संपति – सचहि सुजान।।' उपर्युक्त दोहे में रिक्त स्थानों में क्रमशः प्रयुक्त होने वाले शब्दों का चयन कीजिए:
A
सरवर, परकाज
B
सरवर, स्वकाज
C
अहित, सरवर
D
परकाज, लोकहित
QUESTION 149
असंगत युग्म चुनिए: नाटककार - नाटक
A
उपेन्द्रनाथ अश्क - अंजो दीदी (1954 ई०)
B
धर्मवीर भारती - अंधा युग (1955 ई०)
C
डॉ० लक्ष्मीनारायण लाल - अंधा कुआँ (1955 ई०)
D
निर्मल वर्मा - आषाढ का एक दिन (1958 ई०)
QUESTION 150
अलंकार के संबंध में असंगत युग्म चुनिए:
A
'निरखत संतन के सीतल करत नैन। रामचंद्र जु को मुख चंद्र सो लसतु है।' – उपमा अलंकार
B
'बीती विभावरी जाग री। अम्बर-पनघट में डूब रही, तारा-घट उषा नागरी।' – रूपक अलंकार
C
'अजरामर अयोध्या नगरी किसे प्रिय नहीं लगती।' – यमक अलंकार
D
'लाखन ओट करो किन घूँघट। चंचल नैन छिपै न छिपाये।।' – विभावना अलंकार