हिन्दी (भाग-II)

⏱️ --:--
Question 1 / 15
क्रिया की दृष्टि से असंगत विकल्प चुनिए:
A
रमेश पत्र लिखवाता है – प्रेरणार्थक क्रिया
B
बालक छत पर खड़ा है – अकर्मक क्रिया
C
अध्यापक बालक को हिंदी पढ़ा रहा है – द्विकर्मक क्रिया
D
प्रणीता जोर-जोर से हँस रही है – सकर्मक क्रिया
उच्चारण की दृष्टि से 'ग' व्यंजन की ध्वनिगत विशेषताएँ हैं:
A
कंठ्य, अघोष, महाप्राण
B
कंठ्य, सघोष, महाप्राण
C
कंठ्य, सघोष, अल्पप्राण
D
कंठ्य, अघोष, अल्पप्राण
'साध्वाचरण' शब्द का सही संधि-विच्छेद है:
A
साध्व + आचरण
B
साधु + आचरण
C
साधू + आचरण
D
साधु + आचरण
वचन की दृष्टि से कौन-सा युग्म सही है?
A
दर्शन – दर्शनों
B
प्राण – प्राणों
C
नारी – नारियों
D
हस्ताक्षर – हस्ताक्षरों
'यह आपका माहात्म्य है।' वाक्य में प्रयुक्त 'माहात्म्य' शब्द में कौन-सी संज्ञा है?
A
जातिवाचक
B
भाववाचक
C
समूहवाचक
D
व्यक्तिवाचक
'जाह्नवी' शब्द का पर्याय है:
A
मंदाकिनी
B
कुमुदनी
C
पथगामिनी
D
नलिनी
विलोम की दृष्टि से असंगत विकल्प चुनिए:
A
ग्रस्त – मुक्त
B
व्यष्टि – समष्टि
C
आविर्भाव – तिरोभाव
D
अवाचीन – प्राचीन
'गिरीश' शब्द में कौन-सी संधि है?
A
दीर्घ स्वर संधि
B
गुण स्वर संधि
C
यण् स्वर संधि
D
व्यंजन संधि
'जिज्ञासा' का सटीक समानार्थी है:
A
उत्कंठा
B
ज्ञानेच्छा
C
वांछा
D
इच्छा
किस विकल्प में परिमाणवाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है?
A
प्रणव पाँच किलो दूध पी गया।
B
प्रणव पाँच केले खा गया।
C
प्रणव पाँचवीं कक्षा में पढ़ता है।
D
प्रणव के साथ कुछ बच्चे खेल रहे हैं।
'सामने जो बड़ा-सा घर दिखाई दे रहा है, वह मेरा है।' वाक्य में किस सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?
A
पुरुषवाचक
B
निजवाचक
C
निश्चयवाचक
D
अनिश्चयवाचक
किस विकल्प में भाववाचक तद्धित प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
A
बुलावा
B
चचेरा
C
सौजन्य
D
लखेरा
'सरोज' शब्द में कौन-सा समास है?
A
कर्मधारय समास
B
द्वन्द्व समास
C
अव्ययीभाव समास
D
अलुक् तत्पुरुष समास
किस शब्द में 'अन्' उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?
A
अनुत्तर
B
अनुपम
C
अनुज्ञा
D
अनुगमन
विसर्ग ध्वनि का प्रयोग किन शब्दों में होता है?
A
तत्सम शब्दों में
B
देशज शब्दों में
C
तद्भव शब्दों में
D
उपर्युक्त सभी शब्दों में